भाजपा को लगातार तीसरे दिन झटका: मंत्री धर्म सिंह सहित कई विधायकों ने दिया भाजपा से इस्तीफा

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में भगदड जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बड़ी संख्या में भाजपा के मंत्री विधायक एवं नेता लगातार भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों में शरण ले रहे हैं। कई नेता तो ऐसे भी है जिन्हें टिकट काटा जा रहा है वह भाजपा छोड़ रहे हैं।

आज एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सैनी तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और दारा सिंह चौहान ने बुधवार को इस्तीफा दिया। सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। सैनी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीजेपी से अब तक तीन मंत्रियों सहित आठ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा और लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी आज इस्तीफा दे दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!