उत्तराखंड में भी रद्द हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, गुजरात हरियाणा आदि कई राज्य भी कर चुके हैं रद्द

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। CBSE के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की भी 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया।
गौरतलब है कि आज ही हरियाणा और छत्तीसगढ में भी राज्य सरकारों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इससे पहले कल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय किया गया था। हाईस्कूल की परीक्षा रद्द करने का फैसला पूर्व में ही लिया जा चुका था।

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कोरोना को देखते हुए तय किया गया था कि 12वीं की परीक्षा जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू की जा सकती हैं। राज्य में वर्तमान में 1385 परीक्षा केंद्र है, जिन्हें बढ़ाकर 1500 किया जा सकता है। वहीं क्यूआर सीट पर भी इस बार 12वीं का एग्जाम करवाया जा सकता है। इसे लेकर तैयारी की जा रही थी। अब बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में आज हुई बैठक में निर्णय ले लिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सरकार ने छात्रों के हित में फैसला लिया है। और हम किसी भी छात्र छात्रा को फेल नही होने देंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, वो जब सीबीएसई बोर्ड का जो फैसला आएगा, उसी तर्ज पर हम भी परीक्षा कराने पर विचार करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!