आज इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, इंग्लैंड के बाद यूएई में IPL के बचे मैच खेलेगी टीम

MS Malik
By
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए आज रवाना होने वाली है। विराट कोहली की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार देर रात UK के लिए रवाना होगी। इस लंबे टूर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आगाज सत्र के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो काफी खास होने वाली है।

भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर साढ़े तीन महीने बिताने वाली है, जहां 18 जून से भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरना है। इससे पहले टीम को अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करना होगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि उनको प्रैक्टिस करने की अनुमति मिल सकती है, क्योंकि खिलाडियों ने मुंबई में क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और वे कोविड 19 की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ इंग्लैंड पहुंचने वाले हैं।

उधर, इस दौरे से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री मीडिया से रूबरू होने वाले हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस वर्चुअल रूप में होगी। ऑनलाइन तरीके से कप्तान कोहली और कोच शास्त्री से सवाल पूछे जा सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर जुलाई का महीना मेहमान टीम इंडिया के लिए काफी उबाऊ रहने वाला है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को अगस्त में टेस्ट सीरीज खेलनी है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही होगी, जबकि दूसरी भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर होगी। हालांकि, उस टीम का हिस्सा कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी श्रीलंका का दौरा करने वाले हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के ठीक बाद भारतीय खिलाड़ियों को यूएई जाना होगा, जहां IPL के 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन होना है।

जे.एस. सचान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!