उत्तराखंड : रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में आज सुबह सुबह एक घूसखोर रजिस्ट्रार कानूनगो विजिलेंस की टीम के हत्थे चढ़ गया। विजिलेंस टीम ने कार्यवाही करते हुए हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।





शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी। साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!