उत्तराखंड: विजिलेंस टीम ने रिश्वत ले रहे घूसखोर को रंगे हाथों दबोचा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस टीम को एक और सफलता हासिल हुई है। टीम ने चिकित्सा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने छह हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई गई कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुकेश कोटियाल ने 8,500 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

इसमें से पूर्व में रु0 2500/ उन्हें दे दिए गए थे। और आज सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम ने मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को 6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!