उत्तराखण्ड: कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक का सेवन कर समाप्त की जीवनलीला

MS Malik
By
2 Min Read

छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखे आत्महत्या के लिए दो जिम्मेदार लोगों के मोबाइल नंबर

देहरादून। प्रदेश में कर्ज नही चुकता कर पाने और कर्जदारों द्वारा लगातार दबाव से परेशान एक किसान द्वारा आत्म्हत्या करने का मामला सामने आया है। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में नंदपुर मोटाढांक निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। किसान ने कीटनाशक गटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने और मौत के जिम्मेदार दो लोगों के मोबाइल नंबर लिखे हैं। पुलिस ने पंचनामा भर सुसाइड नोट में लिखे दोनों मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नंदपुर मोटाढांक निवासी (58) रविंद्र पाल नेगी पुत्र मदनपाल सिंह नेगी ने सोमवार को कर्जे से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बेस चिकित्सालय से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान रविंद्र पाल सिंह नेगी का पंचनामा किया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पंचनामे के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में रविंद्र पाल नेगी ने लिखा है कि वह कर्जे से परेशान थे, कर्जे की भरपाई न कर पाने पर उन्होंने कीटनाशक का सेवन किया है। वह सुसाइड नोट में दो लोगों के मोबाइल नंबर भी लिखे हुए है। एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखे दोनों लोगों के नंबरों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!