उत्तराखण्ड : विधानसभा में बैकडोर नियुक्ति के खिलाफ प्रेमचंद अग्रवाल के घर धरना देने जा रहे धनै गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। विधानसभा में अपने लोगों की नियुक्ति करने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को विधानसभा में बैकडोर नियुक्तियों के विरोध में वित्त मंत्री (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित घर धरना देने जा रहे उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संयोजक कनक धनै समेत आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

धनै ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा में बैकडोर से अपने रिश्तेदारों को दी गई नौकरियों के विरोध में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के निवास पर प्रदर्शन कर धरना देंगे, जिसके चलते पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह से ही अग्रवाल के निवास के चारों ओर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर पूरे पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया था। उसके बावजूद कनक धनई पुलिस को चकमा देकर उनके निवास तक पहुंच गए। जहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच मौके पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मौके पर ऋषिकेश तहसीलदार अमृता शर्मा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोंडियाल, सहित आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!