एमडीडीए वीसी का पद संभालते ही सोनिका का बड़ा एक्शन, 100 बीघा में हुई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। अनाधिकृत निर्माण से संबंधित गतिविधियों पर सख्ती एवं त्वरित कार्यवाही हेतु एमडीडीए उपाध्यक्ष सोनिका द्वारा टॉस्क फ़ोर्स का गठन किया है तथा प्रत्येक दिवस की गई कार्यवाही से शाम को 6 बजे ब्रीफ करने के आदेश दिए गए है। वहीं पुरकुल रोड पर राजा सेठी नाम के व्यक्ति द्वारा अंतरा सीनियर लिविंग के सामने 100 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को भी एमडीडीए ने आज ध्वस्त कर दिया।

साथ ही एक सचल दस्ते के गठन के भी आदेश दिए गए हैं जो निरंतर सभी क्षेत्रों में निगरानी रखेगा एवं किसी भी अनाधिकृत निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करेगा। प्राधिकरण के शिकायत सेल को भी शिकायत के निस्तारण हेतु उचित निर्देश दिये गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!