उत्तराखण्ड: शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादले, राजेंद्र सिंह रावत बने डीईओ देहरादून

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों समेत 21 अफसरों का तबादला कर दिया। अपर निदेशक एसपी खाली को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से हटाते हुए इसी पर पद बेसिक शिक्षा निदेशालय भेजा गया है। कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियेां के रिक्त पदों पर जल्द तैनाती के निर्देश दिए थे।

सोमवार शाम अपर सचिव दीप्ति सिंह ने तबादला आदेश किए। राजेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर से देहरादून का डीईओ-बेसिक बनाया गया है। सभी अफसरों को तीन दिन में ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। गौचर डायट के प्राचार्य अशोक जुकारिया को सीईओ पिथौरागढ, पिथौरागढ़ृ के प्रभारी सीईओ जितेंद्र सक्सैना को समान पद पर चंपावत, देहरादून के डीईओ-माध्यमिक केके गुप्ता को हरिद्वार का प्रभारी सीईओ बनाया गया है।

टिहरी डायट के प्राचार्य चित्रानंद काला को उत्तरकाशी का सीईओ बनाया गया है। बागेश्वर के डीईओ-बेसिक पदमेंद्र सकलानी को इसी पद पर उत्तरकाशी, दून के डीईओ-बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट को दून में ही डीईओ माध्यमिक, उपनिदेशक नागेंद्र बर्त्वाल को रुद्रप्रयाग का प्रभारी डीईओ-बेसिक, एससीईआरटी में उपनिदेशक डॉ. शिवपूजन सिंह को पौड़ी का डीईओ-बेसिक, पिथौरागढ़ डायट के प्रभारी प्राचार्य दिनेश चंद्र सती को पिथौरागढ़ का डीईओ-बेसिक बनाया गया है।

बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रभारी उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल का टिहरी डायट का प्रभारी प्राचार्य, यूएसनगर डायट के प्रभारी प्राचार्य धर्म सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक पद पर लाया गया है। अल्मोड़ा में भैसियाछाना के बीईओ चंदन सिंह बिष्ट को चंपावत का प्रभारी डीईओ-बेसिक, नैनीताल के औखलकांडा के बीईओ राजवीर सिंह सविता को बागेश्वर का डीईओ-बेसिक, पिथौरागढ़ में कनालीछीना के बीईओ हरक राम कोहली को डीडीहाट डायट का प्रभारी प्राचार्य, चमोली में थराली के बीईओ अतुल सेमवाल को चमोली का डीईओ-बेसिक, यूएसनगर में बाजपुर के बीईओ हवलदार प्रसाद को पिथौरागढ़ का प्रभारी डीईओ-बेसिक बनाया गया है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में अटैच गोपाल स्वरूप भारद्वाज को अटैचमेँट खत्म करते हुए नैनीताल डीईओ-माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय से अटैच नंदा चंद्रा को रूद्रप्रयाग में जखोली का उप शिक्षा अधिकारी और मुदिता पंत को अटैचमेंट खत्म करते हुए हरिद्वार में बहादराबद का उप शिक्षा अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!