उत्तराखण्ड समेत तीन राज्यों में सक्रिय 15 हज़ार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उधमसिंह नगर जिले की पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. यहां की किच्छा थाने की पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस बदमाश पर यूपी (UP), मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. आरोपी पर पुलिस की तरफ से 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था. आरोपी मुरादाबाद की सिविल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किच्छा कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ साल 2001 में किच्छा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज था. जिसके बाद से ही आरोपी जसवंत फरार चल रहा था. स्थानीय पुलिस के द्वारा लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. जिसके बाद आरोपी पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया।

आरोपी पुलिस की पकड़ से पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. इस बीच किच्छा कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी जसवंत की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि जसवंत सिंह एक दुर्दांत अपराधी है और वो पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. इस अपराधी पर उत्तराखंड के अलावा यूपी और एमपी में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. ये एक मामले में माननीय कोर्ट के द्वारा इसे भगोड़ा भी घोषित किया गया था, जिसके बाद इस पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. पुलिस अब इसके बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!