देहरादून : चार एसडीएम के हुए तबादले, शैलेंद्र नेगी बने एसडीएम डोईवाला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। मंगलवार देर शाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया है। इस बार एसडीएम के तबादले किए गए है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में डीएम सोनिका ने चार एसडीएम का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश में तत्काल नवीन तैनाती ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि डीएम सोनिका द्वारा नंदन कुमार को ज्वाइंट एसडीएम ऋषिकेश से एसडीएम मसूरी भेजा गया है।

वहीं शैलेंद्र सिंह नेगी को एसडीएम मसूरी से एसडीएम डोईवाला भेजा गया।

सौरभ असवाल को एसडीएम कालसी, चकराता और त्यूनी से एसडीएम ऋषिकेश भेजा गया।

युक्ता मिश्रा को एसडीएम डोईवाला से एसडीएम कालसी, चकराता और त्यूनी भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!