उत्तर प्रदेश अब 10 मई सोमवार सुबह तक हुआ लॉक, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विस्तार को थामने के लिये लागू किये गये आंशिक लॉकडाउन की समय सीमा में बढ़ोतरी करते हुए सोमवार सुबह 7:00 बजे तक कर दिया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किये गये आदेशों के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात 8:00 बजे से जारी लॉकडाउन की अवधि में बढोत्तरी करते हुए अब 10 मई सोमवार की सुबह 7:00 बजे समाप्त होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लगातार संक्रमित मरीजों की बढती संख्या पर अंकुश लगाने के लिये शासन की ओर से शुक्रवार को वीकेंड लॉकडाउन की समय सीमा में बढ़ोतरी करते हुए सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी करते हुए इसे बृहस्पतिवार की सवेरे 7:00 बजे तक कर दिया गया था। अब बुधवार को प्रदेशभर में लागू आंशिक लॉकडाउन की समय सीमा समाप्त होने से 1 दिन पूर्व सरकार ने इसमें बढ़ोतरी करते हुए आंशिक लॉकडाउन की अवधि बढाकर 10 मई सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!