भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, सहारनपुर से राघव होंगे प्रत्याशी

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था.

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी कर दी. शनिवार को बीजेपी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मंथन होने के बाद अब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले शनिवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

इनको मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल,
मुरादाबाद से सर्वेश सिंह,
मेरठ से अरुण गोविल,
गाजियाबाद से अजय गर्ग,
अलीगढ़ से सतीश गौतम,
हाथरस से अनूप वाल्मिकी,
बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही बीजेपी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद,
सुल्तानपुर से मेनका गांधी,
कानपुर से रमेश अवस्थी,
बारांबकी से राजरानी रावत
और बहराईच से अरविंद गोंड को प्रत्याशी बनाया गया है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडा ने हिस्सा लिया था. इस दौरान राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ था।

अब तक 63 की लिस्ट जारी
इस नए ऐलान के साथ बीजेपी ने यूपी में कुल 63 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. यूपी में बीजेपी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है. पार्टी के साथ अपना दल सोनेलाल पटेल भी है. पार्टी ने 6 सीटें सहयोगियों और 74 सीटें अपने पास रखी हैं।

अपना दल सोनेलाल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, सुभासपा को घोसी, रालोद को बिजनौर और बागपत लोकसभा सीट दी गई है. वहीं निषाद पार्टी के प्रत्याशी को बीजेपी ने संतकबीरनगर लोकसभा सीट से अपने सिंबल पर टिकट दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!