एडवोकेट देवेश उनियाल बने यूथ कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस ने अपने मीडिया सेल को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले युवा नेता एडवोकेट देवेश उनियाल को मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। देवेश उनियाल मूलरूप से सहस्त्रधारा रोड़ स्थित गुजराडा मानसिंह के निवासी हैं और पिछले काफी समय से पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनियाल के पास इससे पहले यूथ कांग्रेस मे प्रदेश सचिव का दायित्व था. उनियाल की लगातार मेहनत और निष्ठा को देखते हुए यूथ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज वरूण पाण्डे ने उन्हें पार्टी का मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। वकालत का अच्छा खासा अनुभव रखने वाले देवेश उनियाल वर्तमान में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए सामाजिक मामले सोशल मीडिया पर उठाते रहते हैं।

खांटी कांग्रेसी परिवार से जुड़े हैं एडवोकेट उनियाल
देवेश उनियाल गुजराडा मानसिंह निवासी अजय उनियाल के सुपुत्र हैं। अजय उनियाल भी कांग्रेस में कई महतवपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। राजनीति के अलावा अजय उनियाल सामाजिक/धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में भी खासी दिलचस्पी रखने वाले व्यक्ति हैं, क्षेत्र में भी उनियाल परिवार को काफी सम्मान वाली दृष्टि से देखा जाता है।

आला कमान का जताया आभार
एडवोकेट देवेश उनियाल ने नई जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश प्रभारी समेत सभी बड़े नेताओं का आभार जताया है. देवेश उनियाल ने विश्वास दिलाया है कि वे अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!