एमडीडीए ने अवैध प्लॅाटिंग की ध्वस्त, डांडा लखौंड में अवैध निर्माण सील

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की ओर से प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई।

खशेक लामा एवं अन्यों के द्वारा दो प्रकरणों में पॉलीटेक्निक रोड एटीएस के निकट अवैध रूप से आवसीय निर्माण कर लिया गया था। संयुक्त सचिव के आदेशों के क्रम में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुरेंद्र चौहान, सुपरवाइजर मान सिंह एवं पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं कैनाल रोड पर संदीप कश्यप के द्वारा अवैध रूप से निर्मित वर्कशॉप का ध्वस्तीकरण किया गया। इसका कोई नक्शा प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था। प्राधिकरण अभियंताओं की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्मित वर्कशॉप का ध्वस्तीकरण कराया गया। एक अन्य मामले में गुरुद्वारा रोड,कंडोली, देहरादून में नेगी एवं अन्यों द्वारा लगभग 7 से 8 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली गई थी। संयुक्त सचिव के आदेशों के क्रम में इस अवैध प्लॉटिंग को सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, अवर अभियंता विपिन सैनी एवं सुपरवाइजर महावीर सिंह की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया।

गुरुद्वारा रोड,कंडोली, देहरादून में मोनू गुप्ता एवं अन्यों द्वारा लगभग लगभग 20 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली गई थी। संयुक्त सचिव के आदेशों के क्रम में इस अवैध प्लॉटिंग को सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, अवर अभियंता विपिन सैनी एवं सुपरवाइजर महावीर सिंह की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया। जबकि देवऋषि एन्क्लेव में अवैध रूप से आवासीय निर्माण किया जा रहा था। सीलिंग के आदेश संयुक्त सचिव द्वारा जारी किये गए थे, जिसके क्रम में आज इस निर्माण को सील किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!