देहरादून : दीपक एवं पत्नी पर लगी गैंगस्टर, 50 हज़ार का ईनाम भी घोषित, कई सफेदपोश भी रडार पर

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। दीपक मित्तल व उसकी पत्नी राखी मित्तल पर थाना डालनवाला तथा थाना राजपुर पर लोगों को फ्लैट बेचने के एवज में धोखाधडी से उनके पैंसे हडपने के सम्बन्ध में 08 अभियोग पंजीकृत किये गये थे, जिनमें से 06 अभियोगों में माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। 02 अभियोगों में विवेचना प्रचलित है। इसके अतिरिक्त दीपक मित्तल व उसकी पत्नी राखी मित्तल के विरूद्ध थाना राजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया हैं, जिसमें उक्त दोनों अभियुक्तों के उपर 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

विवेचना के दौरान पुलिस को दीपक मित्तल के सहस्त्रधारा हैलीपैड के पास आर्चिड पार्क, डालनवाला क्षेत्र में एमिनेन्ट हाइट तथा अपस्केल लिविंग नाम से तीन अलग-अलग प्रोजेक्टों की जानकारी प्राप्त की गई थी, जिनके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उसके सहयोगियों के माध्यम से लोगों से हुए लेनदेन के सम्बन्ध मे कई नये साक्ष्य संकलित किये गये है, जिसमे कई सफेद पोश व्यक्तियों के उक्त प्रोजेक्टों में पैंसों के लेन-देन से सम्बन्धित बैंक डिटेल पुलिस को प्राप्त हुई है, जिनके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण में अपने जांच के दायरे को बढाया गया है। जिसमे कई सफेद पोश व्यक्तियों के नाम संदेह के घेरे मे आये है, जो पुलिस के निशाने पर है तथा जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा जल्द ही बडी कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!