कप्तान साहब ने चलाई तबादला एक्सप्रेस: 60 निरीक्षक- उप निरीक्षको के कार्य क्षेत्र में बदलाव

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। पुलिस विभाग में रविवार देर रात बड़े पैमाने पर तबादलों की झड़ी लग गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 60 से अधिक निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, ये तबादले कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फील्ड में बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई को एक बड़ा *एडमिनिस्ट्रेटिव शेकअप* माना जा रहा है, क्योंकि इसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का फेरबदल हुआ है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कुछ अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यकुशलता में सुधार लाया जा सके।

हाल ही में राजपुर प्रकरण में एसएचओ शैंकी कुमार के कृत्य के बाद आईजी राजीव स्वरूप ने यह स्पष्ट किया था कि अब थाना प्रभारियों की नियुक्ति आंतरिक ऑडिट प्रक्रिया के बाद ही की जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एसएसपी द्वारा किए गए ये तबादले उस नई नीति का हिस्सा हैं या फिर ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद एक और फेरबदल की लहर सामने आएगी।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जिन निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। उनकी पूरी सूची नीचे देखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!