कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर किया कम्बल वितरण

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। महानर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गरीब जरूरतमंद परिवारो को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

महानगर कांग्रेस द्वारा कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बल्लूपुर वार्ड के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने 110 जरूरतमंद गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किये तथा कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के प्रकोप तथा केन्द्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में पास किये गये किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में देशभर का किसान तथा आम आदमी सड़कों पर है इसको देखते हुए सोनिया गांधी जी ने अपना जन्म दिन न मनाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी व देश की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। श्रीमती गांधी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में गरीब, किसान, मजदूर व आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्यय सुरक्षा योजना जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, दीप बोहरा, कोमल बोहरा, अभिनन्दन शर्मा, रशीद अली महेंद्र शर्मा, विक्की आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!