कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद किशोर उपाध्याय को लेकर काफी दिनों से चल रही दुविधा समाप्त हो गई है। अब तय हो गया है कि किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं और संभवत टिहरी सीट से भाजपा उन्हें प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतार दे। यदि ऐसा होता है तो टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि भाजपा के पास किशोर को लड़ाने के लिए टिहरी के अलावा डोईवाला सीट का विकल्प भी खुला हुआ है। क्योंकि भाजपा ने अभी डोईवाला से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा देर रात जारी की गई सूची में हरक सिंह रावत का नाम नहीं होने से यह भी लगभग साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी हरक सिंह रावत को चुनाव ना लड़ा कर पूरे प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में इस्तेमाल करेगी। क्योंकि हरक सिंह रावत की पसंदीदा चारों सीटों डोईवाला, सहसपुर, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल से कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। लैंसडाउन से हरक सींह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!