कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से लड़ सकते हैं चुनाव

MS Malik
By
2 Min Read

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। पिछले 2 माह से चल रही अटकलों को विराम देते हुए आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। किशोर को लेकर पिछले लगभग दो माह से भ्रम की स्थिति आज समय समाप्त हो गई जब कांग्रेस पार्टी ने किशोर के पाला बदलने की भनक लगते ही उनको 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। अपने निष्कासन के कुछ ही समय पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। जिसको लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थी।

लगभग 2 माह पूर्व किशोर उपाध्याय अचानक उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने रात के अंधेरे में भाजपा के बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। जिसके बाद उनका कांग्रेस से निष्कासन लगभग तय माना जा रहा था। निष्कासन के बाद किशोर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। जिसके बाद किशोर उपाध्याय सीधे टिहरी के लिए रवाना हो गए जिस से उनके टिहरी से चुनाव लड़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। सूत्र बता रहे हैं कि किशोर उपाध्याय कल भाजपा प्रत्याशी के रूप में टिहरी से नामांकन कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो टिहरी में भाजपा के लिए स्थिति भी संभवत अनुकूल नहीं रहेगी क्योंकि इसके वहां के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी भी बगावती रुख प्रचार कर सकते हैं

आपको बता दें किशोर उपाध्याय पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बनने के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगभग 2 वर्ष से किशोर उपाध्याय की कांग्रेस में सक्रियता बहुत कम हो गई थी। वह कभी कभार ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!