किट्टी के नाम पर पैसे ठगने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पुलिस ने किट्टी के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ कर धोखाधड़ी करने वाली जालसाज महिला को गिरफ्तार किया है। देहरादून स्थित कोतवाली मसूरी के अंतर्गत न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मसूरी पुलिस द्वारा वारेंटी अभियुक्ता बबिता नौटियाल, जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, को राजपुर रोड स्थित एक होम स्टे पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता किटी पार्टी संचालित करती थी, जिसके द्वारा कई लोगों से किटी पार्टी के नाम पर पैसों की ठगी की गई थी, तथा अभियुक्ता के खिलाफ न्यायालय द्वारा पूर्व में कई बार गैर जमानती वारेंट जारी किये गये थे, परन्तु अभियुक्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना नाम बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी तथा विगत कई वर्षों से फरार चल रही थी। अभियुक्ता को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

नाम नाम व पता वारंटी
बबीता नौटियाल पत्नी टीकाराम नौटियाल निवासी नियर सर्वे फील्ड लण्ढौर, हाल – निवासी टी- स्टेट बंजारावाला, जनपद देहरादून। धारा – 138 NI ACT

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!