किरायदारों ने महिला के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाया

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किरायेदार गुप्ता दंपति ने अपनी मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दीपशिखा पिछले 6 महीने का बकाया किराया मांगने के लिए किरायेदार अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति के फ्लैट पर गई थीं। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दंपति ने मिलकर उनका गला दबा दिया।

हत्या करने के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। उन्होंने मृतका के शरीर को टुकड़ों में काटकर एक लाल रंग के सूटकेस में भर दिया और उसे बेड के अंदर छिपा दिया। आरोपियों का इरादा मौका मिलते ही शव को सोसाइटी से बाहर ले जाने का था, लेकिन इससे पहले ही उनकी पोल खुल गई। इस क्रूरता ने पूरी सोसाइटी के लोगों को सदमे में डाल दिया है।

जब मकान मालकिन दीपशिखा देर रात तक अपने घर नहीं लौटीं, तो उनके पति उमेश शर्मा और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दीपशिखा शाम को किरायेदार के फ्लैट में दाखिल तो हुई थीं, लेकिन बाहर निकलते हुए नहीं दिखीं। शक होने पर परिजन जब फ्लैट पर पहुंचे, तो आरोपी दंपति वहां से भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पड़ोसियों की मदद से मौके पर ही दबोच लिया गया।

यह खौफनाक वारदात को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ‘ऑरा चिमेरा’ सोसाइटी में अंजाम दिया गया।सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली, जहाँ से बेड में छिपाया गया सूटकेस और शव बरामद हुआ। एसीपी उपासना ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति -पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान फ्लैट के अंदर एक लाल रंग के बैग से दीपशिखा शर्मा का शव बरामद किया गया, जिसे टुकड़ों में काटकर छिपाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसीपी उपासना ने मीडिया को बताया कि रात करीब 11:15 बजे हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किराया विवाद के दौरान यह वारदात की गई। पुलिस ने आरोपी किरायेदार अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!