कूड़े की समस्या का एक घंटे में होगा समाधान, निगम में स्वच्छता वॉर रूम का उद्घाटन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून में शनिवार को महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल ने नगर निगम परिसर में “स्वच्छता वॉर रूम” की स्थापना एवं उद्घाटन किया गया। इस वॉर रूम के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में कूड़े से जुड़ी समस्याओं का समाधान 1 घंटे की अवधि में किया जाएगा। इसके साथ ही, नगर निगम द्वारा स्वच्छता पेट्रोलिंग की भी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र को सब-जोन्स में बांटा जाएगा एवं मुख्य सफाई सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 वार्डों को ‘स्वच्छतम वार्ड’ के रूप में मान्यता दी जाएगी।

नगर निगम द्वारा स्रोत पृथक्करण करने वाले घरों को भी मान्यता दी जाएगी तथा उनके घरों में “स्वच्छता प्रहरी” बैज लगाए जाएंगे ताकि आस पास के लोगों को प्रेरणा मिले। इस पहल द्वारा नगर निगम देहरादून स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त, राजबीर सिंह चौहान, समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!