देहरादून। केदारनाथ की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने पांच हजार से अधिक वोटों से केदारनाथ का रण जीत लिया। उनकी इस जीत में निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान की खास भूमिका है।
कांग्रेस पार्टी केदारनाथ में बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव का इतिहास नहीं दोहरा सकी। पांच हजार से अधिक अंतर से भाजपा केदारनाथ उपचुनाव जीत गयी। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव की हार के बाद केदारनाथ की जीत भाजपा को संजीवनी भी दे गई। निर्दलीय त्रिभुवन ने लगभग 10 हजार वोट लेकर शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। कुल 14 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5623 मतों से उपचुनाव जीता। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत की हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
आशा नौटियाल ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। लगभग छह राउंड तक निर्दलीय चौहान भी मजबूती से वोट लेते दिखाई दिए। इसके बाद मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच सिमट कर गया। इस उपचुनाव के परिणाम के बाद जहां सीएम धामी, संगठन अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य नेताओं के नम्बर बढ़े वहीं कांग्रेस में एक बार फिर महाभारत होने की संभावना बढ़ गयी है।
दो उपचुनाव में हार के बाद केदारनाथ उपचुनाव सीएम धामी के साथ पीएम मोदी के लिए भी प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा था। सीएम धामी व संगठन की कई महीनों की मेहनत के बाद केदारनाथ उपचुनाव का परिणाम अनुकूल आया। सीएम धामी ने उपचुनाव से पहले केदारनाथ क्षेत्र के लिए करोड़ों की विकास घोषणाएं की थी। यही नहीं, पांच जनसभाओं के अलावा दो रैली के जरिये भाजपा के लिए वोट मांगे। हालांकि, भाजपा के पूर्व सीएम,कई मंत्री, विधायक व अन्य नेता भी केदारनाथ क्षेत्र में प्रचार करते देखे गए। मोदी की प्रतिष्ठा से जुड़े केदारनाथ धाम की यह जीत भाजपा कैम्प के लिए सुकून भरी मानी जा रही है।
कांग्रेस नेता हरीश रावत व गणेश गोदियाल ने मनोज रावत को प्रत्याशी बनाने के लिए हाईकमान को विशेष रूप से समझाया था। हालांकि, करण माहरा की पसंद हरक सिंह रावत बताए जा रहे थे। लेकिन पूर्व विधायक मनोज रावत पर ही कांग्रेस ने दांव खेला। इस उपचुनाव में कांग्रेस के सभी दिग्गज गांव गांव घूमे। केदारनाथ धाम से जुड़े सवालों पर भाजपा को घेरा। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप भी चस्पा किया। नेता एकजुट भी दिखे। हार के बाद कांग्रेस खेमा निर्दलीय त्रिभुवन को भाजपा की जीत की मुख्य वजह करार दे रहा है।
निर्दलीय त्रिभुवन का उम्दा प्रदर्शन
इस उपचुनाव में उपचुनाव में निर्दलीय त्रिभुवन चौहान ने दोनों दलों को चौंकाते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। लगभग 10 हजार वोट ले गए। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार भी चौहान के समर्थन में केदारनाथ उपचुनाव में कूद पड़े थे। युवाओं का जोर पत्रकार व निर्दलीय प्रत्याशी चौहान के पक्ष में देखा गया। निर्दलीय चौहान ने भाजपा-कांग्रेस में सेंध लगाते हुए सम्मानजनक वोट बटोरे।
इस जीत के बाद सीएम धामी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा कैम्प में मिठाई व आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया। 90 हजार से अधिक मतदाताओं वाली केदारनाथ विधानसभा में 58.89 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। शनिवार की सुबह आठ बजे अगस्त्यमुनि में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। और दोपहर 1 बजे तक चुनाव परिणाम सामने आ गया।
देखें किस राउंड में कौन आगे रहा
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव- 2024
पहला राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1398
कांग्रेस- मनोज रावत-915
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-66
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-1185
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-32
पीपीआई डेमोक्रेटिक-प्रदीप रोशन रूडिया-25
दूसरा राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1888
कांग्रेस- मनोज रावत-1366
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-55
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-852
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-37
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-41
तीसरा राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1535
कांग्रेस- मनोज रावत-950
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-35
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-755
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-30
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-26
चौथा राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1944
कांग्रेस- मनोज रावत-1145
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-2120
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-62
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-53
पांचवा राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1790
कांग्रेस- मनोज रावत-1652
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-85
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-1577
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-51
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-45
छठवां राउंड
भाजपा- आशा नौटियाल- 1598
कांग्रेस- मनोज रावत-1264
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-75
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-700
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-22
सातवां राउंड-
भाजपा- आशा नौटियाल- 1916
कांग्रेस- मनोज रावत-2309
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-71
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-346
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-45
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-32
आठवां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल- 1627
कांग्रेस- मनोज रावत-1032
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-28
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-400
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-20
नवां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
कांग्रेस- मनोज रावत-1933
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-536
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-58
दसवां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल- 2306
कांग्रेस- मनोज रावत-1497
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-56
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-97
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-319
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41
11वां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल- 1939
कांग्रेस- मनोज रावत-1840
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-103
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-21
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-229
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-31
12 वां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल-2253
कांग्रेस- मनोज रावत-1537
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-54
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-20
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-222
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-73
13 वां राउंड-
भाजपा-आशा नौटियाल-799
कांग्रेस- मनोज रावत-591
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-17
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-6
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-25
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-5
देहरादून। केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। यह सीट भाजपा के पाले में आने से प्रदेश भर में भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। आशा ने 5623 मतों से जीत दर्ज करा कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराया और यह सीट भाजपा की झोली में डाली। वह पहले राऊंड से ही आगे चली आ रही थी।
गौरतलब है कि इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, यूकेडी से आशुतोष भंडारी, पीपीआई डेमोक्रेटिक से प्रदीप रोशन रूडिया, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान व कैप्टन आरपी सिंह मैदान में थे। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस तों तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन रहे।

