कोरोना संक्रमण का कहर: प्रदेश में आज मिले 630 मरीज़, तीन मरीजों की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में पिछले 6 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 630 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 630 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है और 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है। अब तक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1425 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 268 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 85,
बागेश्वर जिले में 1,
चंपावत जिले में 8,
उत्तरकाशी जिले में 11,
हरिद्वार जिले में 119,
अल्मोड़ा जिले में 18,
पिथौरागढ़ जिले में 4,
टिहरी जिले में 4,
चमोली जिले में 5,
पौड़ी जिले में 72, और उधमसिंह नगर जिले में 35 केस आये है।

बीते दिन यानी बुधवार को प्रदेश भर में 505 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। राज्य सरकार भी कोरोना की रोकथाम को सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!