पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों ने दून में सीएम चन्नी का पुतला दहन किया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। भाजपाइयों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त कर आईटी पार्क चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आईटी पार्क चौक पर एकत्र हुए व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता अनुज कौशल, सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री मनोज कुकरेती, राहुल रावत, देवेंद्र पंत, मुकेश कुकरेती, अंकित राजपूत, अमर सिंह, अजीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!