गढ़वाल या हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं हरक सिंह रावत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले हरक सिंह रावत ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। विधानसभा चुनाव में हरक सिंह रावत ने विधानसभा का चुनाव ना लड़ने को लेकर भाजपा संगठन से लेकर कांग्रेस आलाकमान तक अपना पक्ष रखा था लेकिन अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हरक सिंह रावत चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने कभी मना नहीं किया था लिहाजा इस बार वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। लोकसभा की किस सीट से हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे इस बात का खुलासा फिलहाल उन्होंने नहीं किया है लेकिन जानकारों की माने तो वह हरिद्वार व गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कांग्रेस पार्टी हरक सिंह रावत को समय रहते गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना देती है तो वह भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देते हुए कांग्रेस को इस सीट पर मुख्य मुकाबले में लाने में सफल हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!