SGRR मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपी पांच छात्र तीन माह के लिए निलंबित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में रैगिंग का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही कालेज प्रशासन ने दोषी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की है। राजधानी के एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर पांच छात्रों को निलंबित किया गया है। यह घटना पिछले माह की बताई जा रही है।

एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज प्रबंधन के मुताबिक, एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने दूसरे और तीसरे वर्ष के पांच छात्रों की शिकायत की थी। आरोप है कि, इन सीनियर छात्रों ने जूनियर से अभद्रता की और धमकाया भी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी ने पांच सीनियर छात्रों पर 25 से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही, इन छात्रों को एक से तीन माह के लिए निलंबित भी कर दिया गया।नेशनल सेल से कॉलेज पहुंची थी शिकायत
रतूड़ी के अनुसार, छात्र ने नेशनल एंटी रैगिंग सेल से शिकायत की थी। इस सेल ने छात्र की शिकायत मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए भेजी थी। इसके बाद एंटी रैंगिंग कमेटी ने इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि अब सीनियर छात्रों के लिए काउंसलिंग सेशन का आयोजन करके इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!