गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी अब संगठन के लिए काम करेंगे। विजय रुपाणी ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। विजय रुपाणी के बाद नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि कुछ सालों को छोड़कर साल 1995 से ही गुजरात में ज्यादतर बीजेपी की सरकार रही है।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता से मिले समर्थन के लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका वे पूरी तरह निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

बता दें कि गुजरात में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, अब नए नेतृत्व के साथ बीजेपी गुजरात में अगला चुनाव लड़ने जा रही है। पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी भी राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर समेत कई मुद्दों को पार्टी ने जोर-शोर से उठाते हुए रुपाणी सरकार को घेरा है, जबकि कांग्रेस ने भी पिछले गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार गुजरात में सक्रिय होकर मुद्दों को उठाते रहे हैं।

विजय रुपाणी के बाद नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि कुछ सालों को छोड़कर साल 1995 से ही गुजरात में ज्यादतर बीजेपी की सरकार रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!