उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 26 पदों पर भर्ती के लिए जारी की विज्ञप्ति, 1 अक्तूबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के लिए लगातार विज्ञप्ति जारी हो रही है। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समूह ‘ग’ के रिक्त 26 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

आयोग द्वारा भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, उद्योग निदेशालय, समूह ‘ग’ के अंतर्गत इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर विजिट करना होगा।

इन कुल पदों में खान निरीक्षक, मानचित्रकार, सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक रसायन, प्राविधिक सहायक भू-भौतिकी, प्राविधिक सहायक भू-विज्ञान, पुस्तकालयाध्यक्ष के पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग संबंधित शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा अलग-अलग है। वहीं अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट के बाद 43 वर्ष है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!