गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गांधीग्राम में मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिला रेड क्रॉस शाखा देहरादून ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं रेडक्रॉस के जिला अध्यक्ष डॉक्टर एम एस अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 160 रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। ट्रस्ट द्वारा रोगियों के लिए निशुल्क ब्लड टेस्ट एवं मुफ्त दवाओ की भी व्यवस्था की गई।

इस मौके पर संजय शर्मा, जगदीश धीमान, मोहन खत्री, अनिल वर्मा, कल्पना बिष्ट, गुड्डू डबराल, अनिल डोबरियाल, विनय शर्मा, संजय बिंदल, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कुलदीप ज़खमोला ने जिला रेड क्रॉस देहरादून, मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, ग्राफिक एरा के समस्त डॉक्टरों, स्टाफ एवं स्वयंसेवियो एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!