युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Astitva Times Desk
4 Min Read

युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में हुई आपसी मारपीट में गम्भीर रूप से घायल युवक की हुई थी मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड निवासी युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  24 दिसंबर को कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति दीपक पुत्र स्व0 चैतराम निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून का शव बरामद हुआ था। जिसका कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कोरोनेशन अस्पताल में पंचायतनामा/पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी।

25 दिसंबर को मृतक की पत्नी श्रीमती ज्योति निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति दीपक उर्फ दीप्पू को जोनी निवासी खटीक मौहल्ला करनपुर डालनवाला देहरादून 24 दिसंबर को अपने साथ ले गया था, जिसके द्वारा उसके पति दीपक की रजिंशन हत्या की गयी है। मृतक की पत्नी श्रीमती ज्योति की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 333/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम जौनी दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की जांच के दौरान प्रकरण में पूर्व से नामजद अभियुक्त जौनी तथा एक अन्य अभियुक्त नाथीराम का मृतक की हत्या की घटना में संलिप्त होना प्रकाश मे आय़ा।पुलिस टीम द्वारा त्वरित प्रयास करते हुए दिनांक 26-12-2025 को थानो रोड, कोठारी मौहल्ला के पास जौलीग्रान्ट, डोईवाला से दोनो अभियुक्तों 01: भुवनेश चन्द्र उर्फ जॉनी तथा 02: नाथीराम को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीई-3163 को सीज किया गया।

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड निवासी ऑटो चालक दीपक की हत्या कर उसका शव लच्छीवाला क्षेत्र में फेंक दिया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम लच्छीवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा एक शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान ऑटो चालक दीपक निवासी ऋषिनगर के रूप मे हुई
प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। लोगों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मृतक दीपक को मोहल्ले से एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था।

मृतक दीपक पेशे से ऑटो चालक था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं। दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

परिजन इस मामले में राजधानी निवासी एक युवक पर हत्या का शक जता रहे है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लेन-देन और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!