गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित न कर भाजपा ने किया शहीदों व जनता का अपमान: रावत

MS Malik
By
2 Min Read

गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सामने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं अन्य पार्टी नेताओं का मौन उपवास
देहरादून। गैरसैंण में बजट सत्र आहूत नहीं होने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन उपवास रखा। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई विधायकों व पूर्व मंत्रियों के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने विधानसभा से गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव किया था लेकिन प्रदेश सरकार ने विधानसभा सत्र गैरसैण में न कर जनता का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बजट सत्र को गैरसैण में करने का निर्णय विधानसभा के संकल्प के रुप में लिया गया था। भाजपा की सरकार ने बजट सत्र न कर जनता व शहीदों का भी अपमान किया। उनकी सरकार ने विधान सभा भवन सहित कई आधारभूत ढाँचे का निर्माण भी वहाँ किया था। राज्य सरकार लगातार उत्तराखंड निर्माण की जनभावनाओं का अपमान कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार जायसवाल, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कर्नल मन्हास, प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह “नेगी गुरुजी” कामरेड कमल रजवार, राजेश चमोली, रजनीश जुयाल, ओम प्रकाश सती बब्बन, मनमोहन शर्मा, मदन लाल, श्याम सिंह चौहान, मनीष नागपाल, संजय थापा, अनुराधा तिवारी, सुशील राठी, विनोद रावत, ललित बिष्ट, मोहन खत्री, विशाल डोभाल समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यक्रता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!