गोवर्धन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कांवली मन्दिर में होगा कार्यक्रम का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा शुक्रवार 5 नवंबर को गोवर्धन पर्व के दिन गौ पूजा, गौ पालक सम्मान एंव अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक श्री युद्धवीर जी और अति विशिष्ट अतिथि के रुप में जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में गौ पूजन का समय प्रात: 11 बजे किया जाएगा.व अन्नकूट भंडारे का आयोजन 12 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।

साथ ही समारोह में उत्तराखंड उत्कृष्ट गौ सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कांवली ग्राम स्थित प्राचीन कमलेशवर महादेव मंदिर के प्रांगण में किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!