गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा, निर्दलीय लडेंगे चुनाव

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को शनिवार को झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पार्टी को अलविदा कह दिया। बता दें कि लक्ष्मीकांत विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर को पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का प्रमुख भी बनाया हुआ था और वह पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं।

पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मनोहर पारिकर के बेटे उत्पल पारिकर भी भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। और वह भी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा आएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!