चुनावी राज्यों में अगले आदेश तक जारी रहेगी रैली एवं रोड शो पर रोक

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। देश में कोरोना बढ़ते केस के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चुनावी रैली, रोड शो, जुलूस पर पाबंदी जारी रखने का बड़ा फैसला लिया गया । फिलहाल चुनावी रैली में पाबंदी जारी रहेगी। बैठक में राज्यों के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और मुख्य सचिव ने टीकाकरण और संक्रमण को लेकर अब तक की प्रगति पर जानकारी दी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने पाबंदी जारी रखने का फैसला लिया गया।

आयोग की इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा सभी आयुक्त और उपायुक्त भी शामिल हुए थे। जिसमें चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां ​​​​जारी रखने पर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि एक बैन एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई थी। जिसे बाद में 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था।

आज हुई निर्वाचन आयोग की बैठक में रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदी जारी रखने का फैसला किया गया। ‌बता दें कि आज चुनाव आयोग की बैठक को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इंतजार कर रहे थे। फिलहाल रैली और जनसभाओं करने को लेकर आयोग के अगले आदेश का इंतजार करना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!