ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का एक और मौका

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नई मतदाता सूचियां लगभग तैयार हो गई हैं। बावजूद इसके, राज्य निर्वाचन आयोग ने उन व्यक्तियों को एक और अवसर दिया है, जो किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार इसके लिए 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध, एवं परिपूर्ण मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं। इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और खंड विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी ब्लाक स्तर पर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की 25 प्रतिशत तक रैंडम चेकिंग करेंगे। वे मतदाता सूची की पांडुलिपि से मिलान करेंगे, ताकि पांडुलिपि में दर्ज किसी मतदाता का नाम न छूटे। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि गणमान्य व्यक्तियों, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जो ग्राम पंचायत की सीमा के निवासी हों, उनका नाम मतदाता सूची से न छूटने पाए।

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक बुलाकर मतदाता सूची को प्रदर्शित किया जाएगा। यदि किसी का नाम छूट गया हो तो इस दौरान वह नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र भर सकता है। यह विशेष अभियान एक से 15 मार्च तक चलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!