ग्राम पंचायत खैरी में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

ग्राम पंचायत और विकासखंड से कर्तव्य पथ नई दिल्ली तक निकाली जाएगी माटी यात्रा

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत 09 से 15 अगस्त तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर या जल स्रोत के किनारे, पंचायत कार्यालय या अन्य प्रमुख स्थानों पर स्मारक पट्टिका निर्माण, ग्राम स्तर पर मिट्टी का दीया लेकर पंचप्रण शपथ, वसुधा वन्दन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। जिसमें 75 स्थानीय प्रजाति के पौधो का रोपण किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद वीरों का वन्दन कार्यक्रम के माध्यम से उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत से विकासखंड एवं विकासखंड से नई दिल्ली कर्तव्य पथ तक मिट्टी यात्रा निकाली जाएगी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। स्कूली बच्चों के माध्यम से रंगोली व वॉल पेंटिंग, जिंगल्स, शहीदों की जीवनी पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेरी माटी मेरा अभियान को समर्तित विशेष एसैम्बली सत्रों का आयोजन, पंचप्रण शपथ, पुलिस लाइन में विशेष मार्च और वीरों का सम्मान हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रायपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में भी ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान सरोजनी जवाडी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं सेवानिवृत्ति वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही शिलापट की स्थापना, वीरों का वंदन, राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय चौहान शामिल हुए। इस मौके पर सोबन सिंह जवाड़ी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!