दुखद : राजधानी में आपस में टकराए दो ट्रक, एक व्यक्ति की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोबाइल वाला चौक पर आज एक दुखद हादसा घाटी हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ आईएसबीटी चौंकी को सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला चौक पर एक एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर टाटा 407/ट्रक संख्या DL1MA2877, जो आशारोडी की ओर से आ रहा था, मोहबेवाला चौक पर टर्न कर रहे दूसरे ट्रक से टकराकर नाले में गिर गया, जिसकी चपेट में चार दोपहिया वाहन आ गए व एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

चौक से घूमने वाला दूसरा ट्रक सड़क के दूसरी साइड में डिवाइडर के ऊपर से जाकर कार से टकरा गया। घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन से लाइफ लाइन चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ से उसे दून चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया है।

मृतक अभय कुमार पुत्र शिव पूजन उम्र 52 वर्ष निवासी गांधी ग्राम थाना पटेल नगर देहरादून
मृतक व्यक्ति सेल्समैन का कार्य करता था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। मृतक के पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है, घटना के संबंध में जांच प्रचलित है।

दुर्घटना ग्रस्त वाहनो का विवरण
UK07DF9470 स्कूटी
UK07DV4597 स्कूटी
UK07W4908 स्कूटी
UK07DF9470 स्कूटी
UK07TB2998 कार
UK07CA2735 TATA 407, जो मोहब्बेवाला चौक पर घूम रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!