ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सफाई अभियान चलाकर तालाब की कराई जा रही सफाई,

MS Malik
By
2 Min Read


खेड़ा अफगान खालिद मलिक

जल हमारे लिए बहुमूल्य है जल है तो हम हैं, और यह धरती भी है, इन जलाशयों का संरक्षण करना हम सभी लोगों का दायित्व है। इसी को मद्देनजर रखते हुए इन जलाशयों की सफाई करने की पहल ग्राम प्रधान द्वारा की गई।
नकुड ब्लाक के गांव खेड़ा अफगान के ग्राम प्रधान ओमपाल व ग्राम सचिव चौधरी तेजपाल सिंह ने रविवार को सफाई अभियान चलाते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब की जलकुंभी को साफ कराया। जलकुंभी से पटे तालाब से जहां दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था वहीं कई बार बेजुबान पशु उसमें फंसकर अपनी जान गंवा देते थे। इसी समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने तालाब के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाते हुए सफाई अभियान चलाया।
इस सफाई अभियान में मुख्य भूमिका निभाते हुए बाबर अली खान ने बताया कि गांव के अंदर आने के रास्ते पर ही तालाब है। गंदगी से पटा होने के कारण उससे दुर्गंध आती थी। इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ओमपाल वह ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह ने तालाबों के आसपास तथा तालाब के अंदर खड़े घास फूंस की दर्जनों मजदूर लगाकर साफ सफाई कराई। ग्रामीणों द्वारा तालाब की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम प्रधान ग्राम सचिव आदि की खूब सराहना हो रही है।
बाबर अली खान ने बताया कि तालाब की साफ-सफाई के बाद तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया जाएगा।
इस मौके पर अरशद अंसारी, डीलर जमीर खान, शौकत अंसारी, कालू खाँ, फरमान खान, हैदर खान, अब्दुल्ला खान, शाहनवाज मलिक, अनवार अंसारी, शाहबाज खान, मोहम्मद खान, आजम खान, आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!