जिलाधिकारी का आदेश: ऋषिकेश सहित अन्य पवित्र नदियों में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

MS Malik
By
1 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। कोविड-19 के संक्रमण के चलते जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आगामी 30 नवंबर 2020 को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर ऋषिकेश स्थित गंगा नदी व जनपद के अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर स्नान हेतु श्रद्धालुओं के आगमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिसके चलते ऋषिकेश में अवस्थित गंगा नदी घाटों एवं जनपद के अन्य पवित्र नदी घाटों में सोमवार 30 नवंबर को स्नान करने की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम- 1897 व आपदा प्रबंधन अधिनियम – 2005 एवं भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!