ज्वैलर ने महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के साथ 06 से 07 लाख रुपये के गहने भी हड़पने का आरोप

देहरादून। हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र की एक विधवा महिला ने देहरादून के ज्वैलर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोषण करने के बाद ज्वैलर मुकर गया और उसने 06 से 07 लाख रुपये के गहने भी हड़प लिए। उसने खुद को अविवाहित भी बताया था और बाद में वह 02 बच्चों का पिता निकला। पुलिस ने प्रकरण में ज्वेलर के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2022 में उसके पति का देहांत हो गया था। वर्ष 2023 में एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से उसकी मुलाकात माजरी माफी देहरादून निवासी एक ज्वैलर से हुई थी। आरोप है कि पेशे से सर्राफा कारोबारी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि सर्राफ ने उनकी दो बेटियों से भी यह कहकर नजदीकियां बढ़ाईं कि वह उनकी मां से विवाह करेगा और उनका पिता बनेगा। आरोप है कि सर्राफ ने खुद को आर्थिक रूप से परेशान बताकर करीब 6-7 लाख रुपये के गहने ले लिए और वापस करने का वादा किया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। फिर पता चला कि विशाल वर्मा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने इस पर सवाल उठाया, तो निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत में अर्जी देकर न्याय की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!