झाड़वन में मनाया गया सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

समाजवादी पार्टी के संरक्षण व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया

गंगोह। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गांगोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झडवन में सपा के जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के यहां केक काटकर मनाया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुद्रसेन ने सपा के कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए कहा कि बीजेपी जैसी भरस्ट सरकार से जनता ऊब चुकी है और आने वाला कल समाजवादी का होगा । वही जिला उपाध्यक्ष अफजाल खान ने कहा कि जन्म दिन के शुभ अवसर पर हम मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना करते है। और अल्लाह से दुआ करते है कि उनकी लम्बी उम्र हो और उनके मार्गदर्शन पर आने वाले चुनाव लड़कर अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे । इस अवसर पर गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इन्द्रसेन ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैंकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!