IDBI बैंक में निकली 920 पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया हैं। आईडीबीआई बैंक की तरफ से एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्तियां जारी हुई है। इस भर्ती के तहत कुल 920 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन की इच्छुक अभ्यर्थी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल- idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन दिनांक- 4 अगस्त 2021
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 18 अगस्त 2021

पदो का विवरण : IDBI की तरफ से जारी इस भर्ती में कुल 920 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी यानी जनरल श्रेणी के लिए 373 सीटें, आर्थिक तौर पर कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 92 सीटें, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 248 सीटें, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 138 और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 69 सीटें तय की गई है।

आवेदन शुल्क : इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वही sc-st उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!