ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 481 लोगों की चालान

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात पुलिस तथा सीपीयू द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का शपथग्रहण समारोह संपन्न

जिसके बाद पुलिस तथा सीपीयू की टीमों द्वारा आईएसबीटी, मसूरी डायवर्जन, बिन्दाल क्षेत्र, सहस्त्रधारा रोड में गलत दिशा मे वाहन चलानें एवं यातायात नियमों के पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की गयी, जिसमें गलत दिशा मे वाहन चलानें वाले 69 वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले 06 वाहन चालकों , ओवर स्पीड में – 31 वाहन चालकों, रेड लाईट जम्प करने वालो के -277 वाहन चालकों तथा अन्य यातायात नियमो के उल्लंघन में 96 वाहन चालकों, कुल – 481 वाहन चालकों के चालान किये गये। इस दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!