ड्रीम्स इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट एनजीओ के 3 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट पूरी मेहनत से कार्य करेगी। ट्रस्ट के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दर्शनी गेट में स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष रुचिका चौधरी ने बताया कि समाज में कई प्रतिभा युवा पैसों के अभाव में अपने सपने पूरे नहीं कर रहे हैं जिसके लिए उनके ट्रस्ट की ओर से निशुल्क काउंसलिंग कर उन युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों कॉलेज में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जाती है उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में किसी युवा का भविष्य अंधकार में ना रहे यही उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर संकल्प एजुकेशन इंस्टिट्यूट के ओर से युवाओं को विभिन्न करियर प्रोग्राम की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि यह समय युवाओं का है और युवा शक्ति पैसे के अभाव में पीछे ना रहे यह समय का दायित्व है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताराचंद द्वारा ओएनजीसी में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा में आर्थिक सहयोग दिलाने की जानकारी प्रदान करी और साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी एवं योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन संजय अंतवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल वर्मा ने युवा शक्ति अधिकार एवं विभिन्न एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संजय अंतवाल, ताराचंद, उषा रानी, सुहाना, नीतांशु, सेवानिवृत्त समाज कल्याण अधिकारी चंद्र लाल, अश्विनी मौर्य, बिपिन चंद्र, अनिल चौधरी, लकी राणा, ज्योति शर्मा, अनुष्का शर्मा, अक्षिता अंतवाल आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!