तीन थानाध्यक्ष समेत कई उपनिरीक्षकों के तबादले, कुंदन को प्रेमनगर की कमान

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। पंचायत चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के साथ ही देहरादून पुलिस प्रशासन ने भी जनपद में बड़ी सर्जरी करते हुए तीन थानाध्यक्ष समेत कुल आठ उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह तबादले जनहित, रिक्तियों की पूर्ति और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए रखने की दृष्टि से किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के थानों में रिक्त पदों को भरने और आचार संहिता के मद्देनज़र नए सिरे से नियुक्तियां की गई हैं। इसमें विशेष रूप से चुनाव ड्यूटी और संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है।

 

देखें लिस्ट:-

उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से हटाकर एसओजी शाखा देहरादून भेजा गया है।

उपनिरीक्षक मोहन सिंह को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से हटाकर क्लेमेंटाउन का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, जो पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय में तैनात थे, अब रायपुर थाने की कमान संभालेंगे।

उपनिरीक्षक कुन्दन राम को एसओजी से हटाकर प्रेमनगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी को विकासनगर से स्थानांतरित कर कैण्ट थाने में नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक अशोक राठौर को पुलिस लाइन से विकासनगर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर से स्थानांतरित होकर अब वरिष्ठ उपनिरीक्षक पटेलनगर बनेंगे।

उपनिरीक्षक विनोद राणा को एसओजी से हटाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!