थापली दंपत्ति ने महिला समूह भैरव देवता को 1 लाख 11 हजार एवं क्यारा में मंदिर निर्माण के लिए दी 31 हज़ार की राशि

MS Malik
By
2 Min Read

महेश चंद्र
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली एवं उनके पति उपेंद्र थाली बिल्लू ने आज मसूरी विधनसभा क्षेत्र के सरोना न्याय पंचायत में भ्रमण के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह (भैरव देवता) फुलेत को सहयोग राशि के रूप में 1 लाख 11000 का चेक सौंपा।

साथ ही थापली दंपत्ति ने ग्राम पंचायत क्यारा में हो रहे नारायण मंदिर निर्माण के लिए भी 31 हज़ार रूपए की सहयोग राशि मंदिर समिति को भेंट की।

सहयोग के लिए मंदिर समिति, महिला स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम वासियों ने थ थापली दंपत्ति का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में आम जनता बुरी तरह से त्रस्त है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। जबकि चुनाव में महंगाई कम करने के वादे पर ही भाजपा सत्ता में आई थी परंतु आज महंगाई एवं बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।

इस अवसर पर स्वयं महिला स्वयं सहायता समूह की सीता देवी, कविता देवी, मनोहरा देवी, बसंती आदि महिला स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्यों के साथ साथ क्षेत्रवासी रामचंद्र ममगाईं, प्रधान उदय सिंह रावत, बच्चन सिंह, महादेव भट्ट, राजपाल रावत, सीताराम जोशी, रमेश, श्यामलाल, राकेश डबराल, श्रुति प्रसाद, वीरेंद्र, सोहनलाल भट्ट, कृपाल सिंह, वीरेंद्र डोभाल, प्रेम सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!