दुखद: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से दो की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश के पास पर्यटकों की अनियंत्रित कार 500 मीटर खाई में गिर गई।हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।दोनो मृतक गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।घटना चैलुसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास की है।

यूपी गौतमबुद्ध नगर निवासी दो युवक अपनी कार से गुमखाल चैलूसेन सिलोगी मार्ग से ऋषिकेश जा रहे थे। सिलोगी से करीब दो किमी0 पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर पाँच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।चीख पुकार सुन कर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।सूचना मिलते ही तुरन्त गुमखाल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।

हादसे में कार में सवार सवार दो युवकों ओमबीर (31) और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में यूपी के गौतमबुद्ध निवासी दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!