दुखद: फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत का निधन, विदेश मंत्री ने की पुष्टि

MS Malik
By
1 Min Read

फिलीस्तीन में भारतीय राजनयिक मुकुल आर्या का निधन हो गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गहरा सदमा लगा है। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर भारतीय राजनयिक के निधन पर शोक जताया है। अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

एस जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे, उनके सामने बहुत कुछ था। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

वहीं, फिलीस्तीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमें फिलीस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य के निधन की खबर से सदमा और दुख पहुंचा है।
फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक चिकित्सा मंत्रालय के अलावा , पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तुरंत रामल्लाह में भारतीय राजदूत के निवास स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। फिलीस्तीनी पुलिस भारतीय राजनयिक के मौत के कारणों की जांच भी कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!